फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कुख्यात बदमाश आदित्य व सरेंद्र ग्रेटा को किया मेरठ जेल शिफ्ट

कुख्यात बदमाश आदित्य व सरेंद्र ग्रेटा को किया मेरठ जेल शिफ्ट

Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश आदित्य व सरेंद्र ग्रेटा को किया मेरठ जेल शिफ्ट
बिजनौर। एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य और सुरेंद्र ग्रेटा को मेरठ जेल में प्रशासनिक आधार पर शिफ्ट कर दिया गया हैं। दोनों को रविवार को मेरठ जेल भेज दिया गया। आदित्य ने अपने साथी रोहित के साथ दस जनवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। पिछले दिनों जेल से मिले दो मोबाइल के बाद बड़े बदमाश अफसरों के निशाने पर थे। स्योहारा थाने के गांव राना नगला निवासी आदित्य पर एक लाख रुपये का इनाम था। आदित्य अगस्त माह में पेशी के दौरान मुरादाबाद से फरार हो गया था। अपने गांव के मुकेश और गांव के खैरपुर के ओमराज की आदित्य ने हत्या की थी। कई लोगों की हत्या करने की सुपारी ले रखी थी। आदित्य का गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। आदित्य के पिता राजपाल, गांव का ही राहुल, गांव चंचलपुर निवासी उसका साथी विशाल समेत गैंग के कई साथी जेल में बंद हैं। आदित्य ने गांव स्वाहेड़ी निवासी अपने साथी रोहित के साथ दस जनवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। पिछले दिनों पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने रात के अंधेरे में जेल मे छापा मारकर दो मोबाइल बरामद किए थे।
विज्ञापन

अफसरों को शक था कि आदित्य जेल से ही गैंग चला सकता है। पुलिस आदित्य और उसके गैंग के सदस्यों को लेकर चौकन्नी हो गई थी। आदित्य को सत्तादल के नेताओं का भी संरक्षण मिला हुआ है। फरारी के दौरान सत्तादल के नेताओं ने ही पुलिस से बचाने और सरेंडर कराने तक में आदित्य की मदद की थी। अफसरों ने आदित्य की करतूतों की रिपोर्ट शासन को भेज रखी थी। जिसके बाद उसे किसी अन्य जेल में शिफ्ट कराने की संस्तुति की थी। आदित्य को रविवार को मेरठ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। आदित्य के अलावा हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी सुरेंद्र ग्रेटा हत्या और टाडा के मामले में बिजनौर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसकी रिपोर्ट भी शासन को गई थी। सुरेंद्र ग्रेटा को भी मेरठ जेल भेजा गया है। जेल अफसरों ने दोनों बदमाशों को मेरठ जेल मे शिफ्ट करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed