{"_id":"5c927665bdec22140a17512d","slug":"161553102437-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दीवार गिरी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहटौर। गांव बल्लाशेरपुर में सड़क किनारे स्थित एक मकान में मारुति वैन घुसने से विवाद हो गया। मामला दो समुदायों के बीच होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार सवार को हिरासत में लेने पर उसके पक्ष के लोगों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा और तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई ।
विज्ञापन
गांव बल्लाशेरपुर निवासी प्रेमचन्द कश्यप का घर गंगवाली जाने वाली सड़क के किनारे स्थित है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गंगवाली निवासी फुरकान अहमद मारुति वैन से अपने तीन साथियों के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी वैन से प्रेमचन्द के मकान में टक्कर लग गई। इसमें एक दीवार गिर गई। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद होने की सूचना पर फुरकान अहमद के गांव के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आने पर विवाद और बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस जब वैन चालक को थाने लाने लगी तो उसके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते पुलिस के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा और तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कस्बा इंचार्ज इरशाद अली ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात चल रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।