{"_id":"5bef0b0abdec226959417742","slug":"161542392586-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत, भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत, भाई घायल
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत, भाई घायल
मंडावर। भाई की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रही विवाहिता की किसी वाहन की चपेट में मौत हो गई और भाई घायल हो गया। बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इससे शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
गांव मोहद्दीनपुर निवासी लईक अहमद (25) की 20 नवंबर को शादी होनी है। शुक्रवार को वह अपनी विवाहित बहन फिरदौस (36) के साथ बाइक से बिजनौर से शादी का सामान खरीदकर घर वापस लौट रहा था। गांव देवीदासवाला नहर के पुल के पास पहुंचने पर अचानक वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान फिरदौस का करीब दस माह का बच्चा भी उसके साथ था। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां बेटे को वहां से उठाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने फिरदौस को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चा सकुशल है। थानाध्यक्ष अंशुमाली भारती के अनुसार मौके पर फिरदौस और उसका बच्चा ही सड़क किनारे पड़ा मिला। जबकि लईक वहां दिखाई नहीं दिया। पुलिस के अनुसार लईक घायल होने के बाद ईख के खेत में जा छिपा। उसके सिर में काफी चोट है। शायद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण उसने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की। पुलिस के मुताबिक इस दौरान लईक की जेब में मिले पर्स में करीब 17 हजार 500 रुपए परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने लइक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।