फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तमंचे के बल पर महिला से घर में घुसकर किया बलात्कार

तमंचे के बल पर महिला से घर में घुसकर किया बलात्कार

Sat, 06 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से घर में घुसकर किया बलात्कार
बिजनौर। तमंचे के बल पर एक व्यक्ति ने गांव की ही महिला से घर में घुसकर बलात्कार किया। किसी को बताने पर महिला व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को वह दिन में अपने घर में आंगन में बैठी काम कर रही थी। उसका पति काम पर गया था। इस बीच गांव का ही शाहिद घर में आ गया और उसे जबरन कमरे में ले जाने लगा। उसने विरोध किया तो शाहिद ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। किसी को बताने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। शाम को जब उसका पति आया तो आपबीती बताई। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती का कहना है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed