फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गोवंश कटान करते एक दबोचा, दो फरार

गोवंश कटान करते एक दबोचा, दो फरार

Fri, 21 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोवंश कटान करते एक दबोचा, दो  फरार
गोवंश कटान करते एक दबोचा
विज्ञापन

नगीना। नगीना देहात थानाध्यक्ष रमेश सिंह को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी नाजिर के घर पर गोवंश का अवैध रूप से कटान किया जा रहा है। एसओ अपनी टीम के साथ नाजिर के घर पर पहुंचे और एक आरोपी को रंगेहाथों धर दबोचा। भनक लगते ही उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रविश पुत्र रईस निवासी मोहल्ला काजी सराय नगीना बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से 50 किलोग्राम गोवंश, एक जीवित बछड़ा, एक बछिया, दो छुरी, एक गंडासा, एक शूजा आदि उपकरण तथा बिना नंबर की एक बाइक आदि सामान बरामद किया। एसओ ने बताया कि फरार आरोपियों के बारे में युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed