फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हर्रा अहमदपुर जलाल में ग्राम समाज की जमीन को लेकर संघर्ष, आरोपियों ने बनी दीवार को गिराया

हर्रा अहमदपुर जलाल में ग्राम समाज की जमीन को लेकर संघर्ष, आरोपियों ने बनी दीवार को गिराया

Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हर्रा अहमदपुर जलाल में ग्राम समाज की जमीन को लेकर संघर्ष, आरोपियों  ने बनी दीवार को गिराया
दलित का मकान तोड़ा, मां-बेटी को पीटा
विज्ञापन

धामपुर। नहटौर मार्ग स्थित ग्राम हर्राअहमदपुर जलाल के प्रभावशाली लोगों ने दलित व्यक्ति की चारदीवारी को गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को मौके पर भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नहटौर मार्ग स्थित हर्रा गांव के दलित समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। गांव के नरेंद्र कुमार पुत्र घसीटा सिंह का कहना है कि उसने अपनी आराजी पर करीब 25 वर्ष पहले निर्माण करा रखा है। उसी आराजी में वह अपने परिवार सहित रहता है। आरोप है कि गांव दो लोग राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज तालाब की भूमि अवैध निर्माण करा रहे हैं। आरोपियों ने उनकी वर्षों पुरानी चारदीवारी भी गिरा दी। विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें एक महिला और उसकी पुत्री घायल हो गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनका गेट भी गिरा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम आलोक यादव ने कोतवाल धामपुर को तलब किया और आरोपियों पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की टीम को पुलिस के साथ पैमाइश के लिए भेजा गया। टीम में शामिल कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि यदि किसी ने पैमाइश में गड़बड़ी करने का प्रयास किया या उनके ऊपर पक्षपात करने का आरोप लगा तो कार्रवाई होगी। इस दौरान देवेंद्र कुमार, युवराज सिह, नवीन कुमार, ब्रिजेश कुमार, दौलत सिह, कुशलपाल, मंजीत कुमार, जयवीर सिंह, मुकेश कुमार, बंटी कुमार, तेजपाल सिंह, प्रेम सिंह, नरेश कुमार, रिंकू, शुभम कुमार, गजेंद्र सिंह, मयंक प्रताप सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने लगे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed