फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किशोरी को भगाकर ले जाने और अलग अलग होटलों में रख दुष्कर्म का आरोप

किशोरी को भगाकर ले जाने और अलग अलग होटलों में रख दुष्कर्म का आरोप

Thu, 22 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को भगाकर ले जाने और अलग अलग  होटलों में रख  दुष्कर्म का आरोप
धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का ही एक युवक 19 मार्च को उसके घर से भगा कर ले गया। किशोरी को भगाकर ले जाने के बाद आरोपी ने उसे नूरपुर थाने के गांव अलीनगर पालनी के गैर समुदाय के युवक के हवाले कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने किशोरी को मुरादाबाद व ऋषिकेश ले गए और यहां पर होटलों में रख उसके साथ दुष्कर्म किया बाद में उसे गांव के पास रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी ने घर पहुंचने पर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला धामपुर थाने के एक गांव का है। इस गांव के एक व्यक्ति ने सीओ अर्चना सिंह को बृहस्पतिवार को बताया कि उसकी नाबालिग भतीजी को गांव का ही एक युवक 19 मार्च को बहलाकर ले गया। आरोपी युवक ने उसकी भतीजी को नूरपुर थाने के एक गांव निवासी युवक के हवाले कर दिया। दोनों किशोरी को नूरपुर से मुरादाबाद ले गए। एक दिन आरोपियों ने उसे मुरादाबाद के एक होटल में रखा। उसके बाद आरोपी उसे ऋषिकेश ले गए और वहां पर आरोपियों ने उसे होटल में रखा। आरोपियों ने उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की और पुलिस ने आरोपियों से संपर्क बनाकर किशोरी को वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपी दो दिन पहले किशोरी को गांव के पास छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने भतीजी को भगाने के मामले में गांव के चार युवकों का भी शामिल होना बताया है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed