खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या में आरोपियाें की जमानत याचिका निरस्त
विज्ञापन
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्ला रक्खे खां ने साकरा दहेज हत्याकांड में आरोपी ननद व ननदोई की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। नई दिल्ली की जैतपुर एक्सटेंशन निवासी शमशाद हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी धामपुर निवासी भांजी साकरा का निकाह थाना हल्दौर के गांव इनामपुरा मुस्तकीम के साथ 26 अप्रैल 2018 को हुआ था। मुस्तकीम के परिवारवाले साकरा को कम दहेज लाने पर प्रताड़ित करते थे और बाइक की मांग करते थे। काफी समझाने पर भी वे नहीं माने और साकरा से मारपीट करते रहे। 21 सितंबर 2018 को दिन में दो बजे साकरा को घर के अंदर बंद करके उसके पति मुस्तकीम, सास मुनेजा, ननद गुलशाना आदि ने साकरा पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। साकरा के शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। मायके पक्ष ने साकरा को इलाज के लिए पहले मेरठ और उसके बाद दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस विवेचना में ननद सोना और ननदोई अबरार भी हत्या में शामिल पाए गए। कोर्ट ने सोना और उसके पति अबरार की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।