{"_id":"5a034cd74f1c1b6d548bbaa5","slug":"161510165719-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से मोबाइल पर बात करते देख लेने पर की थी खतीजा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से मोबाइल पर बात करते देख लेने पर की थी खतीजा की हत्या
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गांव सदुपुरा में खतीजा की हत्या प्रेमी से मोबाइल पर बात करने पर परिजनों ने की थी। पिता के अलावा तीन भाई और मां ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दबोचे गए पिता और दो भाइयों का तो चालान कर दिया है, जबकि मां और एक भाई की तलाश जारी है।
सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक शनिवार की रात गांव सदुपुरा में हनीफ की 20 साल की पुत्री खतीजा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। खतीजा के चाचा अफजाल ने खतीजा के पिता हनीफ, भाई शाबाज और मुनीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पकड़े पिता और दो पुत्रों ने पुलिस को बताया कि खतीजा का गांव के ही सादिक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। खतीजा सादिक से शादी करना चाहती थी। परिजन शादी का विरोध कर रहे थे। शनिवार की रात खतीजा मना करने के बाद भी सादिक से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसे परिजनों ने देख लिया था। इस बात पर खतीजा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या में उनके साथ खतीजा की मां इमराना और छोटा भाई मुजीब भी शामिल रहा। सीओ ने बताया कि पुलिस फरार मां इमराना और भाई मुजीब की तलाश में जुटी है।