फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत निगम के रिटायर्ड स्टोर कीपर के घर डाका, बदमाशों के हमले में दंपति गंभीर

विद्युत निगम के रिटायर्ड स्टोर कीपर के घर डाका, बदमाशों के हमले में दंपति गंभीर

Fri, 18 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के रिटायर्ड स्टोर कीपर के घर डाका, बदमाशों के हमले में दंपति गंभीर
धामपुर। गांव जैतरा की रामगंगा कॉलोनी में मंगलवार की रात आठ नकाबपोश शस्त्रधारी बदमाशों ने विद्युत निगम के सेवानिवृत्त स्टोर कीपर के घर में डाका डाला। बदमाश करीब 10 हजार, करीब तीन लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान लूट कर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने स्टोर कीपर, उनकी पत्नी को लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नागरिकों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

रामगंगा कॉलोनी निवासी पीड़ित सीताराम ने बताया कि मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरों में चले गए थे। उनका पुत्र सोनू घर आंगन में चारपाई पर लेटा था। घर में वह, उनकी पत्नी तारावती, धेवता विवेक और पुत्रवधू प्रीती थे। रात करीब 11 बजे बदमाश चारदीवारी फांद कर घर में घुसे और आंगन में चारपाई पर लेटे सोनू को कब्जे में लेकर घर के भीतर ले आए। इसके बाद बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को तमंचे दिखाकर बंधक बना लिया। बदमाश करीब एक घंटे तक घर में रहे। इस दौरान उन्होंने पत्नी तारावती और पुत्रवधु प्रीती के सभी गहने उतरवा लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे और उसकी पत्नी को तमंचों की बटों और लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने कोई ऐसा संदूक और अलमारी नहीं छोड़ी, जिसे न खंगाला हो। बदमाश करीब 10 हजार रुपये, करीब तीन लाख की कीमत के जेवर और अन्य सामान लूट कर ले गए। घटना से परिजनों में दहशत है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


दूूूध से चौलाई के लड्डू भी खा गए बदमाश
पीड़ितों ने बताया कि सभी बदमाश नकाबपोश थे। सभी की आयु करीब 25-30 साल की होगी। बदमाशों ने डाका डालने के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घर बने चौलाई के लड्डू खाए और फ्रिज में रखा सारा दूध पी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस
लोगों का कहना है कि पुलिस को रात में ही घटना की सूचना दी गई। मगर, पुलिस काफी देर के बाद मौके पर पहुंची। यदि पुलिस तुरंत मौके पर आ जाती तो शायद बदमाश पकड़ में आ सकते थे। पुलिस ने इस दौरान बदमाशों को पकड़ने को कांबिंग भी की। पर तब तक देर हो चुकी थी। बदमाश फरार हो चुके थे।

पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष
कॉलोनी वासी का कहना है कि उनकी कालोनी में कई दिनों से रात में संदिग्ध युवक घूम रहे है। इसके बारे में उन्होंने हलके के दारोगा और पुलिस को कर्मियों को कई बार अवगत कराया। पर कॉलोनी में गश्त नहीं बढ़ाई। पुलिस की कार्यशैली पर कॉलोनी वासियों ने असंतोष जताया।


पुलिस ने परिजनों को धमकाया
पीड़ितों का यह भी आरोप है कि जब पुलिस उनके यहां पहुंची तो दो पुलिस कर्मियों ने धमकाते हुए उनसे कहा कि जो घर में सामान बिखरा है, उसे पहले की तरह से रख लो। कोई अधिकारी या मीडिया कर्मी पूछे तो सभी को यहीं बताना है कि बदमाश कुछ नहीं ले गए हैं।

घटना का जल्द होगा खुलासा: सीओ
सीओ सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द की घटना का खुलासा करेगी। घटना का पर्दाफाश करने को टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed