फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला

पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला

Wed, 19 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पति ने  पत्नी को गला घोंटकर मार डाला
पत्नी को गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन

बिजनौर।
कस्बा झालू में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पति-पत्नी के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। इसमेें मारपीट भी हुई थी। पति ने दूसरी शादी कर रखी है। उसकी पहली पत्नी के साथ मुकदमेबाजी भी चल रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हल्दौर थाने के कस्बा झालू के मोहल्ला पीरजादगान निवासी स्वर्गीय नन्नू शाह की की पुत्री संजीदा (32) की शादी दस साल पहले किरतपुर थाने के गांव किठौरा निवासी वहाब से हुई थी। वहाब ने दो साल पहले दूसरी शादी कर ली। संजीदा अपने बच्चों के साथ झालू की कांशीराम कॉलोनी में कई साल से रह रही थी। उसने पति से खर्चा लेने के लिए कोर्ट में मुकदमा डाल रखा था। वहाब झालू की कांशीराम कॉलोनी में संजीदा के पास एक साल से आता-जाता रहता था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, वहाब झालू में आया हुआ था। पिछले दो दिन से वहाब व संजीदा में विवाद हो रहा था। वहाब संजीदा के साथ मारपीट भी कर रहा था। सोमवार को दिन में भी संजीदा से मारपीट की गई। रात में वहाब ने संजीदा की गला घोंटकर हत्या कर दी। आठ साल के बेटे शाकिद व सात साल की बेटी बुशरा को हत्या का पता चल गया तो वह उन्हें किसी को कुछ न बताने के लिए डराता रहा। मंगलवार तड़के वहाब घर से फरार हो गया। इसके बाद बच्चे नानी आबिदा को घर पहुंचे और संजीदा की हत्या की जानकारी दी। मायके वालों ने संजीदा के घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आबिदा ने वहाब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed