फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जानलेवा हमले के विरोध में वकील रहे न्याय कार्य से विरत

जानलेवा हमले के विरोध में वकील रहे न्याय कार्य से विरत

Fri, 28 Jun 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के विरोध में वकील रहे न्याय कार्य से विरत
बिजनौर। बैनामा कराने आ रहे मंडावर के अधिवक्ता आजम हुसैन पर हुए जानलेवा हमले व 32 लाख रुपये की लूट के विरोध में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। वकीलों ने घटना के हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी व लूटी गई रकम को बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जयसिंह की अध्यक्षता व महासचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई जिला बार की बैठक में थाना मंडावर के ग्राम किशनवास निवासी आजम हुसैन पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। वकीलों ने कहा कि आजम हुसैन को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इस घटना से पहले उन्होंने मंडावर पुलिस को अपनी जान पर खतरे के बारे में बताया था। वह थाने में शिकायत कर बिजनौर जा रहे थे, उस समय उन पर जानलेवा हमला हुआ और बैनामे कराने के लिए ले जा रहे 32 लाख रुपये की लूट हुई। वकीलों का कहना था कि यह घटना मंडावर पुलिस के लिए कलंक है। मंडावर पुलिस को इस मामले में तुरंत बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कहा गया कि इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। बैठक में एसपी से मांग की गई कि वह अपने निर्देशन में हमलावरों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद कराएं।
विज्ञापन

बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वकील आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक में निपेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, मो. आदिल, सतेंद्र चौहान, विनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed