{"_id":"5d1114da8ebc3e21703e3f33","slug":"15614005216-bijnor-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर करीब नौ लाख रूपए की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चांदपुर। नगर के गुल मोहर कालोनी निवासी बलराज सिंह ने बताया कि मोहल्ला विवेकनगर निवासी अशोक कुमार से विश्वसनीय संबंध थे। करीब साढ़े चार साल पहले आरोपी ने उनकी पत्नी को सरकारी प्रवक्ता के पद पर नौकरी दिलाने की बात करते हुए दस लाख रुपये देने को कहा था। नौकरी न लगने पर रुपये वापस देने का वादा किया था। किसी तरह आरोपी को पांच-पांच लाख दो बार में दिए थे। लेकिन नौकरी नहीं लगी। काफी समय बीतने के बाद जब नौकरी के संबंध में बात की तो वह बहाने बनाकर टालता रहा। काफी तकाजा करने पर आरोपी ने एक लाख रुपये का चेक व पांच हजार रुपये नगद देकर शेष रकम जल्दी देने का वादा किया। उसके बाद तकाजा करने पर पत्नी के नाम दो लाख इक्यासी हजार का चेक दिया जो खाते में कम राशि होने के कारण कैंसल हो गया। काफी कहने के बाद आरोपी ने अब बकाया आठ लाख 95 हजार रुपये देने को साफ मना कर दिया है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।