{"_id":"5d0e76cc8ebc3e67cc6d5955","slug":"156122898814-nazibabad-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावली पुलिस ने चारों लुटेरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंडावली पुलिस ने चारों लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती लूट के आरोपी पकड़े, नगदी बरामद
मंडावली/नजीबाबाद। हरेवली-दिनौड़ा मार्ग पर दिनदहाड़े भागूवाला के दंपती से हुई लूट में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और आठ हजार रुपये से अधिक की धनराशि बरामद होने का दावा किया है।
भागूवाला निवासी सुबहान अली अपनी पत्नी आसमा और गोद के बच्चे के साथ बाइक से गांव दिनौड़ा विवाह समारोह में जा रहा था। 20 जून को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दंपती से आभूषण और 11 हजार रुपये की नगदी लूट ली थी। पुलिस ने एक आरोपी सैदपुरी निवासी फैजान को घटना के कुछ समय बाद पकड़ लिया था। उसके पास से लूट में प्रयोग बाइक और पांच हजार रुपये की नगदी बरामद की गई थी। मंडावली के थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि तीन अन्य आरोपी सैदपुरी निवासी लियाकत वकील और फिरोज को गिरफ्तार कर उनके पास से 3420 रुपये बरामद किए हैं।