{"_id":"5d0bd2a58ebc3e60c372d1e6","slug":"156105589418-dhampur-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बने व्यक्ति को ग्रामीणों ने शर्त रख छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधक बने व्यक्ति को ग्रामीणों ने शर्त रख छोड़ा
विज्ञापन
रेहड़।। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया गया है कि इस गांव में एक युवक की शादी काशीपुर की एक युवती से हुई। बताया गया कि शादी के नाम पर युवक ने शादी कराने वाले लोगों से मिलकर उन्हें 70 हजार की रकम दी थी। शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ने पति और अपने सुसरालवालों को रंग दिखाना शुरू कर दिया। दुल्हन के रंग दिखाने से परिवार के लोग तनाव में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी शिकयत शादी कराने वालों से की। बुधवार को जैसे ही मध्यस्तता करने वाला सदस्य दुल्हन लेने को संबंधित गांव पहुंचा तो उसे देख दुल्हन ने घर का जेवर व अन्य कीमती सामान को अपने साथ ले जाने को समेटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने दुल्हन को लेने पहुंचे व्यक्ति को बंधक बना लिया। देर रात तक पंचायत होती रही लेकिन मामला नहीं निपटा। ऐसे में पंचों ने कहा कि वह अब महिला को घर में नहीं रखेंगे। इसलिए आरोपी व्यक्ति को 70 हजार की रकम को वापस करना होगा। इस शर्त पर उसे छोड़ दिया और कहा कि वह बृहस्पतिवार की शाम तक रकम लेकर आए और दुल्हन को लेकर जाए। लेकिन शाम तक आरोपी व्यक्ति रकम लेकर गांव में नहीं पहुंचा था। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। उधर थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा है कि यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।