फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुत्री की शादी में पिता को पड़ा हार्टअटैक

पुत्री की शादी में पिता को पड़ा हार्टअटैक

Wed, 19 Jun 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुत्री की शादी में पिता को पड़ा हार्टअटैक
पुत्री की शादी में पिता को पड़ा हार्टअटैक
विज्ञापन

नूरपुर। पुत्री की शादी में पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। विवाह मंडप में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के पिता की मौत होने से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। नूरपुर के गांव बल्दाना निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बारात जनपद अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां से आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम नूरपुर के ठेरी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया था। निकाह से पूर्व जब बारात खाना खा रही थी तभी दुल्हन के पिता को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नूरपुर में ही एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी समारोह में में दुल्हन के पिता की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बिरादरी के लोगों ने आपस में बैठकर निकाह कराने का फैसला लिया। इसके बाद गमगीन माहौल में निकाह पढ़ाया गया। बाद में दुल्हन की रुखसती को टाल दिया गया। और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed