फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मेरठ में फर्जी तरीके से पुलिस की ट्रेनिंग लेने वाली महिला प्रशिक्षु नहटौर की निकली

मेरठ में फर्जी तरीके से पुलिस की ट्रेनिंग लेने वाली महिला प्रशिक्षु नहटौर की निकली

Wed, 19 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में फर्जी तरीके से पुलिस की ट्रेनिंग लेने वाली महिला प्रशिक्षु नहटौर की निकली
नहटौर पुलिस ने प्रीति के परिजनों से की पूछताछ
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। गांव जलालपुर आसरा की एक युवती पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ में फर्जी तरीके से प्रशिक्षण लेने के आरोप में पकड़ी गई है। नहटौर पुलिस ने गांव पहुंचकर उसकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी जुटाई। परिवार के लोग उसे निर्दोष बता रहे हैं, वहीं मेरठ पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।

गांव जलालपुर आसरा निवासी राजकुमार की पुत्री प्रीति को लखीमपुर खीरी में पुलिस भर्ती का ज्वाइन लैटर आया था। बताया जाता है कि उसके बाद वह लखीमपुर खीरी, बरेली के बाद पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ गई। सोमवार रात को जब महिला प्रशिक्षुओं की गिनती हुई तो एक प्रशिक्षु की संख्या बढ़ी हुई मिली। विद्यालय के हवलदार मेजर पद पर तैनात ओतारी सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की। महिला प्रशिक्षु के पास से टोपी, वेल्ट, परिचय पत्र आदि सामान मिला। बताया गया कि एक महिला प्रशिक्षु अवकाश के बाद बरेली से प्रशिक्षण के लिए आई है। बरेली आफिस से मामले की जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। उसके बाद महिला प्रशिक्षु पूरी तरह से संदेह के घेरे में आ गई। वार्डन उपनिरीक्षक रंजना वर्मा ने कार्यालय में जानकारी की तो वहां भी आमद दर्ज नहीं थी। जांच में मामला फर्जी निकलने पर हवलदार ओतारी सिंह ने खरखौदा थाने में महिला प्रशिक्षु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला प्रशिक्षु को आशा ज्योति केंद्र में रखकर पूछताछ की जा रही है। मेरठ पुलिस की सूचना पर नहटौर पुलिस ने गांव जलालपुर आसरा में मामले से संबंधित जानकारी जुटाई है। कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि मेरठ से मामले की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed