फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नूरपुर में पांच घरों में चोरी

नूरपुर में पांच घरों में चोरी

Thu, 13 Jun 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर में पांच घरों में चोरी
नूरपुर में पांच घरों में चोरी
विज्ञापन

नूरपुर। कस्बे के पांच घरों को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाकर नकदी, जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। एक ही रात में हुई चोरी की पांच घटनाओं कस्बे में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की बात कही है।

मोहल्ला मोहम्मदनगर निवासी मुमताज अली के घर चोरों ने धावा बोल दिया। मुमताज के अनुसार वह परिवार के साथ घर के आंगन में सोया था। रात में किसी समय दीवार फांदकर घुसे चोरों ने मकान में रखी सेफ व संदूक के ताले तोड़कर 30 हजार की नकदी, व सोने चांदी के जेबर समेत एक लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह सोकर उठा तो सामान बिखरा देखकर चोरी होने का पता लगा। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज करमजीत सिंह और इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने मौके का मुआयना कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। मुमताज ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। इसके अलावा चोरो ने शमशीद के घर से एक हजार की नकदी, अशरफ के घर से एक मोबाइल व छह हजार की नकदी, रफीक के घर से 12 हजार की नकदी एवं खालिद के घर से एक मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी की घटनाओं से कस्बे में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ितों को घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed