{"_id":"5cf0212bbdec22076019f26e","slug":"155924105013-bijnor-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाना बजाने को लेकर विवाद हल्दौर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाना बजाने को लेकर विवाद हल्दौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाना बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद
हल्दौर। गांव धर्मपुरा में बरातियों में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। बारातियों के दो पक्षों के बीच जमकर लात घूसे व जूते-चप्पल चले।
गांव धर्मपुरा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बरात बुधवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ककराला से आई थी। ग्रामीणों के अनुसार बरात की चढ़त होने के बाद कुछ बराती पांडाल में लगे डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान बरातियों के दो गुटों में डीजे पर मनचाहा गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। जिससे दोनों गुटों में जमकर लात घूसे व डंडे चले। इस विवाद में ओमपाल, सत्यपाल, जसपाल, राजवीर, खेमचंद, विकास आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पांडाल में भगदड़ मच गई। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। दोनों पक्षों ने बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।