फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गौकशी करने वालों की खैर नहीं, होंगे सलाखों के पीछे

गौकशी करने वालों की खैर नहीं, होंगे सलाखों के पीछे

Thu, 13 Dec 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
गौकशी करने वालों की खैर नहीं, होंगे सलाखों के पीछे
गोकशी करने वालों पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन

बिजनौर। गोकशी करने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने गोकशी और गोतस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। फरार चल रहे गोतस्कर सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस ने इनकी धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। एसपी ने इस बारे में जिले की पुलिस को निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर की घटना के बाद जिले की पुलिस ने गोकशी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फरार चल रहे गोतस्करों को दबोचने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं। पुलिस गोकशी करने वालों को चिह्नित करने में लगी है। एसपी उमेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी सूरत में जिले में गोकशी नहीं होने दी जाएगी। गोतस्करी और गोकशी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिन गांवों में गोतस्करी होने की शिकायतें हैं उन पर कड़ी नजर रखी जाए। गोकशी करने वालों को सूचीबद्ध किया जाए। कहा कि जो लोग गोतस्करी या गोकशी में संलिप्त पाए जाएं, उन पर गैंगस्टर और रासुका लगाया जाए।
विज्ञापन


कटान के लिए जाती भैंस बरामद, एक आरोपी दबोचा
बेगावाला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पशु कटान की सूचना पर घासीवाला गांव के पास घेराबंदी कर एक टाटा मैजिक को रोका। उसमें तीन भैंस कटान के लिए ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी ने अपना नाम मतलूब निवासी काजीवाला और फरार साथी का नाम अकील उर्फ कफिल बताया। बेगावाला चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार के अनुसार तीनों भैंस गांव रावली से चोरी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed