{"_id":"5b90269e867a557e846487c4","slug":"151536173726-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगौड़ा घोषित हुए विशाल हत्याकांड के छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगौड़ा घोषित हुए विशाल हत्याकांड के छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगौड़ा घोषित हुए विशाल हत्याकांड के आरोपियों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। नया गांव के विशाल हत्याकांड के छह आरोपी भगौड़ा घोषित होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट की अवहेलना के मामले में सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर ने आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी विशाल की 10 फरवरी 2017 को जंगल में गोली मारने के बाद धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता संजय को भी घायल कर दिया गया था। इस घटना में विशाल के चाचा हेमेंद्र सिंह ने पेद्दा गांव के पूर्व प्रधान सईद इकबाल, नफीस, फुरकान, इफ्तेखार, अकबर, हनीफ, शमीम, अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हनीफ को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अनीस को भी जजी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना को लेकर खूब राजनीति हुई। विशाल हत्याकांड के कई आरोपी पेद्दा कांड के पैरोकार हैं।
इस घटना की सीबीसीआईडी से जांच कराई गई। सीबीसीआईडी ने भी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। सीजेएम ने 12 जुलाई 2018 को छह आरोपियों को 82 की कार्रवाई के तहत भगौड़ा घोषित किया था। आरोपियों के मकानों पर फरारी का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया। इसके बाद भी कोई आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। सीबीसीआईडी बरेली के इंस्पेक्टर शिवराज सिंह ने बुधवार को शहर कोतवाली में कोर्ट की अवहेलना के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ धारा 174ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।