फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गोली लगने से युवक घायल, मेरठ रेफर

गोली लगने से युवक घायल, मेरठ रेफर

Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से युवक घायल, मेरठ रेफर
गोली लगने से युवक घायल, मेरठ रेफर
विज्ञापन

बिजनौर। तीबड़ी गांव का एक युवक शीतला माता मंदिर के पास गोली लगने से घायल हालत में पड़ा मिला। घायल युवक को मेरठ रेफर किया गया है। युवक को गोली कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव तीबड़ी निवासी पप्पू का 22 साल का पुत्र शुभम बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जंगल जाने के लिए घर से निकला था। शीतला माता मंदिर के पास वह घायल अवस्था में पड़ा मिला है। शुभम को पेट में गोली लगी है। शुभम को परिजन जिला अस्पताल ले गए, वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है। शुभम का कुछ दिन पहले ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि कहीं इसी बात उसे गोली तो नहीं मारी गई। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक गोली लगने की सूचना पुलिस में नहीं देने से लगता है कि शुभम से किसी तरह खुद ही तमंचा चल गया और उसे गोली लग गई। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed