फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कोतवाली पर प्रदर्शन

दहेज हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कोतवाली पर प्रदर्शन

Sat, 26 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कोतवाली पर प्रदर्शन
धामपुर(बिजनौर)। जिला मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के लोगों ने शुक्रवार को पुलिस कोतवाली में प्रदर्शन किया। आरोप है कि उनकी पुत्री पारुल गुप्ता की उसके सुसरालवालों ने दहेज की खातिर 23 फरवरी को जहर देकर मार डाला था, पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पति का तो चालान कर दिया पर तीन आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर उन्हें टकराने का काम कर रही है। उधर, कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है तीन अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मेरठ के परीक्षितगढ़ थाने के किला परीक्षित निवासी अंकुर गुप्ता, नवीन गुप्ता, नेहा रानी, सोनू कुमार, अंकुर गुप्ता, राजकुमार, सविता, सुनीता सहित कई लोग पुलिस कोतवाली के बाहर पहुंचे और मृतका पारुल गुप्ता के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके द्वारा कई साल पहले पारूल की शादी धामपुर निवासी अंशुल गुप्ता के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद आरोपियों ने पारूल से दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज न मिलने पर उसके पति अंशुल गुप्ता व अन्य सुुसरालवालों ने उसकी जहर देकर हत्या कर दी। उनके द्वारा पुलिस में दहेज हत्या की रिपोर्ट कायम कराकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने मृतका के पति को तो गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था, पर अभी भी नामजद तीन आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस हत्या के इस मामले को आत्महत्या के रूप में तब्दील कर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया है। उधर, कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed