{"_id":"5991eb604f1c1b752d8b45a5","slug":"151502735200-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने आलमपुर में दो ग्रामीणों के घरों को खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने आलमपुर में दो ग्रामीणों के घरों को खंगाला
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। चोरों ने रविवार रात गांव आलमपुर गांवड़ी में दो व्यक्तियों के घरों को खंगाल लिया। चोर
चार लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
गांव की सुनीता देवी पत्नी नीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब दो बजे चोर मकान की छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर में घुस गए। कमरों में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी दस हजार की नगदी, चार तोले सोने और एक किलो चांदी के जेवर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए। वही चोर गांव के ही मंगल उर्फ विजेंद्र सिंह के घर में घुस गए । जब चोर उनके घर में गए तब उसकी पत्नी मनीता और निर्मला देवी गर्मी के चलते घर के आंगन में सोई हुई थी। उसका पति चक्की पर सोया था । चोर उनके घर से 24 हजार रुपये नगदी और सोने और चांदी के समेत लगभग ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को अवगत करा दिया है। कार्यवाहक प्रभारी तिरसपाल शर्मा ने घटना का दौरा कर जल्द पर्दाफाश करने की बात कही है।