{"_id":"594d685f4f1c1bb3378b488b","slug":"151498245215-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड व यूपी पुलिस एक साथ मिलकर कसेगी अपराधियों पर शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतराखंड व यूपी पुलिस एक साथ मिलकर कसेगी अपराधियों पर शिकंजा
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड और यूपी पुलिस साथ मिलकर पकड़ेंगी बदमाश
बिजनौर। उत्तराखंड व यूपी पुलिस एक दूसरे के राज्य में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दोनों राज्यों के अपराधी अपने राज्यों को छोड़कर दूसरे राज्य में घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा रहे हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ने अपने राज्यों के अपराधियों की सूची एक-दूसरे को देने का निर्णय लिया है। सूची मिलने के बाद दोनों राज्यों की पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसेगी।
यूपी के बदमाश उत्तराखंड राज्य में व उत्तराखंड के बदमाश यूपी में सक्रिय होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दोनों राज्यों की पुलिस इन अपराधियों को लेकर परेशान हैं। बदमाशों ने दोनों राज्यों की पुलिस की नींद उड़ा रहे हैं। बदमाश लूट, हत्या, डकैती समेत कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले देहरादून में उत्तराखंड व यूपी पुलिस के अफसरों की हुई बैठक में अपराधियों पर नकेल कसने का खाका तैयार किया गया है। बैठक में बिजनौर एसपी अतुल शर्मा के अलावा सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों के पुलिस अफसर मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि दोनों राज्यों के पुलिस अफसर अपने राज्य के अपराधियों की सूची एक-दूसरे को देंगे। दोनों राज्यों की पुलिस उनके यहां सक्रिय बदमाशों पर नकेल कसेगी। दोनों राज्यों के पुलिस अफसरों ने एक दूसरे के राज्यों में सक्रिय बदमाशों की सूची सौंपनी शुरू कर दी है। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक अपराधियों पर नकेल कसने का दोनों राज्यों की पुलिस ने प्लान बनाया है। अपराधियों की सूची सौंपी जा रही है। इसके बाद अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सूची मिलने के बाद पता चल गया है कि कौन सा अपराधी कहां सक्रिय हैं।