{"_id":"5948217d4f1c1bca4f8b4635","slug":"151497899389-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइम इंडस्ट्रीज से गाय व नकदी समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइम इंडस्ट्रीज से गाय व नकदी समेत हजारों की चोरी
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फै क्ट्री में हजारों रुपये की चोरी
नींदडू़ (बिजनौर)। रविवार की रात चोरों ने लाइम फैक्ट्री का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है।
हाफिज महफूजुर्रहमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि नूरपुर मार्ग पर पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर उनकी भारत लाइम इंडस्ट्रीज नाम से चूने की एक फैक्ट्री है। इसमें क्विक लाइम, हाइड्रेड लाइम, पेंट्स लाइम, लाइम स्टोन एवं पाउडर आदि तैयार किया जाता है। फैक्ट्री का चौकीदार बिहार का रहने वाला है और छुट्टी लेकर अपने घर गया हुआ है। रमजान के कारण कोई दूसरा व्यक्ति भी रात को फैक्ट्री में नहीं सो रहा था। रविवार की रात में चोरों ने ताले तोड़कर वहां से इनवर्टर, बैटरी, 15 होर्सपावर की चार मोटर, 50 किलोग्राम तांबा, सेफ में रखे 30 हजार रुपये और एक गाय चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।