{"_id":"5c9139e6bdec221468051943","slug":"141553021414-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी जेल में बंद युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। गांव मानियावाला निवासी एक 20 वर्षीय युवक की हल्द्वानी जेल मेें उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन सूचना मिलने पर शव लेने के हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। गांव मानियावाला निवासी दानिश पुत्र मोबिन को उत्तराखंड पुलिस ने नौ मार्च को जसपुर की एक मस्जिद से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही नागरिकों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर चालान कर दिया था। तब से आरोपी हल्द्वानी की जेल में बंद था। इस दौरान युवक की जेल में अचानक हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। कई दिन से वह अस्पताल में उपचाराधीन था। जहां उसकी मंगलवार को मौत हो गई। घटना का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही आनन फानन में परिजन हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।