फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अब्दुल्लापुर दहाना में युवक की गोली मारकर हत्या

अब्दुल्लापुर दहाना में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर दहाना में युवक की गोली मारकर हत्या
अब्दुल्लापुर दहाना में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। गांव अब्दुल्लापुर में बुधवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक करीब छह वर्ष से परिवार के साथ किराए पर मकान लेकर रह रहा था। उसके बड़े भाई की ओर से अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी हरकिशोर (35) पत्नी मुस्कान एवं तीन बच्चों के साथ गांव अब्दुल्लापुर दहाना में मकबूल खां के घर के आगे मुरादाबाद हाईवे के किनारे बनी उसकी दुकान में किराए पर रहता था। बुधवार रात करीब 11 बजे वह लघुशंका के लिए दुकान से बाहर सड़क पर पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी मुस्कान बाहर निकली तो हरकिशोर को खून में लथपथ पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। हरकिशोर की सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की पत्नी मुस्कान ने पुलिस को बताया कि हत्यारोपी गोली मारने के बाद खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में खेतों में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। हरकिशोर के बड़े भाई जयप्रकाश की तहरीर पर पुुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकिशोर की हत्योरोपियों से हुई थी हाथापाई
हरकिशोर की हत्या करने वाले उसे अच्छी तरह से जानते थे और उन्हें पता था कि रात में वह बाहर निकलेगा। गोली मारने से पहले उसकी हमलावरों से झड़प भी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरकिशोर के कपडे़ फटे हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्योपियों से हाथापाई भी हुई थी। इस दौरान उसकी पत्नी का बाहर न निकलना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजन हरकिशोर की किसी से रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed