फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खनन से लदे तीन ट्रक पकड़े

खनन से लदे तीन ट्रक पकड़े

Sat, 18 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खनन से लदे  तीन ट्रक पकड़े
खनन से लदे तीन ट्रक पकड़े
विज्ञापन

बिजनौर। खनन निरीक्षक रंजना सिंह ने शुक्रवार को अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। शुगर मिल के पास अवैध खनन से लदे सात ट्रकों को पकड़कर थाने ले गई। चालकों ने उन्हें बताया कि वह हरियाणा के यमुनानगर से खनन सामग्री लाए है। उनके कागज सही है। खनन निरीक्षक रंजना सिंह के मुताबिक उन्होंने हरियाणा से पकड़े गए ट्रकों की जांच कराई तो एक ट्रक क्रेशर से खनन सामग्री भरकर लाना बताया। क्रेशर के ही उस पर कागज थे। जांच की तो पता चला कि क्रेशर बंद है। फर्जी कागजों पर खनन सामग्री लाई गई है। उन्होंने तीन ट्रकों के कागज सही नहीं मिलने पर उन्हें सीज करा दिया।

तालाब के विवाद में किया हमला
बिजनौर। गांव बुरानुद्दीनपुर में इलियास व इस्लामुद्दीन में तालाब करने को लेकर विवाद चल रहा था। इलियास का आरोप है कि इस्लामुद्दीन ने तालाब को बंद करके पानी की निकासी रोक दी। पानी उसकी जमीन में नही जा रहा। इलियास ने तहसील दिवस में इसकी शिकायत की थी। तहसील प्रशासन ने तालाब से पानी की निकासी शुरू करा दी। इस बात से इस्लामुद्दीन नाराज था। इस्लामुद्दीन ने अपने परिजनों के साथ उसके घर पर धावा बोलकर परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें कई महिला-पुरुष को घायल कर दिया।
विज्ञापन


जमीन पर कब्जा करने का आरोप
बिजनौर। गांव रामपुर बकली मालती नगर निवासी जितेंद्र कुमार के मुताबिक उसी खेती की जमीन पर पड़ोस के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कोर्ट के अलावा एसडीएम के यहां से यथास्थिति बनाने के लिए स्टे ले रखा है। इसके बाद भी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए लिंटर डालना शुरू कर दिया। पुलिस में शिकायत की तो उल्टे पुलिस ने उन्हें ही थाने में बैठा लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता एस के बबली के थाने में पहुंचने पर उन्हें छोड़ा गया। इसके बाद भी दूसरे पक्ष के लोग लिंटर डालते रहे। शहर कोतवाल बिजेंद्र सिंह राणा के मुताबिक लिंटर डालने की बात गलत है। दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed