फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न करने पर जहर देकर मौत के घाट उतारा

विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न करने पर जहर देकर मौत के घाट उतारा

Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न करने पर जहर देकर मौत के घाट उतारा
धामपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर दहेजलोभी एक परिवार ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति सहित सास, ससुर व देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के भय से हत्यारे घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मेरठ परीक्षितगढ़ निवासी पारुल पुत्री राजेश की शादी जनवरी 2016 में धामपुर के मोहल्ला खातियान निवासी अंशुल के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में सामर्थ के अनुसार बेटी के ससुरालियों को दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही विवाहिता के ससुरालियों ने दहेज में कार लाने के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता के मायके पक्ष का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की जान लगी। कई बार वह ससुरालियों की आए दिन की मारपीट से तंग आकर मायके जाकर रहने लगी, पर उन्होंने उसके घरवालों ने उसे ससुराल भेज दिया। आरोप है कि 23 फरवरी की रात ससुरालियों ने उसे जहर देकर मार डाला। शुक्रवार की रात बेटी की मौत की सूचना से परिवार में खलबली मच गई। पुत्रवधू की मौत के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर मृतका पारुल का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति सहित सास, ससुर, व देवर के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। उधर, कोतवाल राजेश चौहान का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed