फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को दबोचा

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को दबोचा

Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को दबोचा
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों से 50 ग्राम चरस, एक कार, तीन तमंचे व एक चाकू बरामद किया है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगीना पुलिस बढ़ापुर रोड पर ईदगाह के पास बाग में बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर मौके पर पहुंची तो एक कार में किसी घटना को अंजाम देने के लिए एक कार मेें हथियारों के साथ सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके चारों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में नगीना के मोहल्ला सराय मीर निवासी सुहैल, वसीम उर्फ चीची, मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी शानू, बढापुर के मोहल्ला लाल सराय निवासी शाकिर शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से एक कार, दो चाकू, तीन तमंचे व 50 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी के मुताबिक पकड़ गए वसीम उर्फ चीची ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ चरस बेचने के लिए इकट्ठा हु़ए थे। चरस बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने उसे दबोचा लिया। पकड़ा गया बदमाशों का गैंग चरस बेचने के अलावा लूट व अन्य घटनाओं को भी अंजाम देता था। गैंग के सभी सदस्य शातिर किस्म के अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed