{"_id":"5b898fb242c792462d135329","slug":"131535741874-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड निवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झारखंड निवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
नूरपुर। गांव लिंडरपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक झारखंड का रहने वाला था और यहां एक किसान के पास नौकरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव लिंडरपुर निवासी अरविंद कुमार के यहां झारखंड के जनपद चतरा के गांव खीराखाह निवासी अगनु (35) नौकरी करता था। वह करीब एक सप्ताह पूर्व ही घर से आया था। शुक्रवार सुबह वह पशुओं को चारा आदि डालने के बाद छत पर बने कमरे में चला गया। काफी देर तक भी जब वह नीचे नहीं आया तो अरविंद ने ऊपर जाकर देखा तो वह मकान की चौखट से लटका मिला। अरविंद ने मामले की सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं लगा है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।