{"_id":"5b883e0c42c79246683602b3","slug":"131535655436-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने छत से उतारने पर सिपाही को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों ने छत से उतारने पर सिपाही को दौड़ाया
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बारातियों ने सिपाही को दौड़ाया, बस सीज
राजा का ताजपुर। स्योहारा मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस गांव मुजाहिदपुर से बारात लेकर स्योहारा जा रही थी। कुछ बाराती बस की छत पर भी बैठे थे। बस जैसे ही ताजपुर बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां मौजूद सिपाही विक्रम सिंह ने बस को रुकवाकर छत पर बैठे बारातियों को नीचे उतारने का प्रयास किया। बारातियों ने हंगामा करते हुए सिपाही को दौड़ा लिया। सिपाही ने मामले की सूचना चौकी इंचार्ज दिवाकर उपाध्याय को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को तितर-बितर कर बस को कब्जे में ले लिया और चौकी ले गए। बाद में काफी बाराती भी चौकी पहुंच गए और बस को छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी बारातियों को वहां से भगा दिया और बस को सीज कर दिया। बाद में बाराती अन्य वाहन से स्योहारा के लिए चले गए।