फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिनभर जाम से जूझता रहा टीपी नगर, राहगीर परेशान

दिनभर जाम से जूझता रहा टीपी नगर, राहगीर परेशान

Fri, 10 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
दिनभर जाम से जूझता रहा टीपी नगर, राहगीर परेशान
अमरोहा। कांवड़ियों के आवागमन और स्कूली बच्चों की छुट्टी होते ही टीपी नगर पर भीषण जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में राहगीरों को परेशानी का समाना करना पड़ा। करीब आधा घंटे तक मुन्नी देवी अस्पताल में मरीज लेकर निकली एंबुलेंस भी जाम से जूझती रही।
विज्ञापन

शहर के टीपी नगर चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे पब्लिक को जाम से जूझना पड़ता है। बारिश के मौसम में तो दिक्कत और भी बढ़ गई है। जाम लगते ही जोया-बिजनौर रोड और नानकचंद रोड़ पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग जाती है। हालात ये हो जाते हैं कि सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। जाम लगना का मुख्य कारण टीपी नगर होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का भी है। दिनभर बड़ी और छोटी गाड़ियों का आवागमन होता रहता है। जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। जाम लग गया तो घंटों राहगीरों का जाम में फंसना तय है। गुरुवार को भी कांवड़ियों के आवागमन और स्कूल की छुट्टी होते ही टीपीनगर चौराहे पर जाम लग गया। स्कूली वाहन भी जाम में फंस कर जूझते रहे। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस जाम से छुटकारा दिला सकी। इसके बाद जाम के झाम से लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed