{"_id":"5a7759054f1c1bff388b6601","slug":"131517771013-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहनों से भरा पर्स निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहनों से भरा पर्स निकाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में महिला ने चुराए डेढ़ लाख के गहने
हल्दौर। रोडवेज बस में सवार एक महिला ने अपनी सहयात्री के बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहनों से भरा पर्स निकाल लिया। आरोपी महिला बस से उतर कर चल दी। पीड़ित ने महिला चोर का पीछा कर उसे दबोच लिया, और उससे गहने बरामद कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसकी बेटी को थाने ले गई।
पुलिस के मुताबिक सोनिया अपने मायके वालों संग कस्बा चांदपुर से धामपुर में भात देने जा रही थी। सभी लोग रविवार दोपहर हल्दौर से रोडवेज बस में सवार हुए। सोनिया के बैग में सोने-चांदी के आभूषणों से भरा एक पर्स रखा हुआ था। उसके पास एक अन्य महिला और उसकी आठ वर्षीय बेटी बैठी हुई थी। कुछ दूर चलने के बाद महिला अपनी बेटी के साथ बस से उतरी और ई रिक्शा में बैठकर चल दी। इसी बीच सोनिया को चोरी का शक हुआ और उसने शोर मचाते हुए पीछाकर महिला को दबोच लिया। सोनिया और उसके मायके वालों ने महिला और उसकी बेटी की पिटाई की। महिला के पास से गहने बरामद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसकी बेटी को पकड़कर थाने ले गई। सोनिया बिना कार्रवाई कराए ही धामपुर के लिए रवाना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।