{"_id":"5b4cf6064f1c1b3a748b52da","slug":"121531770374-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश में महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहक्लेश में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गांव जीतपुरा में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतपुरा निवासी भूपेश की 38 साल की पत्नी दुलारी रविवार की रात बरामदे में अकेली सो रही थी। पति, बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। दुलारी ने बरामदे में लगे पाइप में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। सोमवार सुबह परिजनों के उठने पर दुलारी के फांसी लगाने का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौैके पर जाकर शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने खुदकुशी की है। शहर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र गौड़ के मुताबिक महिला के दो पुत्री व एक पुत्र हैं।