फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बिजनौर। ब्लॉक किरतपुर के गांव बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर में खुली देसी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी को देते हुए महिलाओं ने बताया कि गांव में देसी और अंग्रेजी शराब का ठेका है। इस पर दूसरे गांव वाले भी आकर शराब पीते हैं। शराब के नशे में ये लोग उत्पात मचाते हैं। महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। उनके विरोध के बाद भी गांव से दुकान बंद नहीं हो रही है। महिलाओं ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर इसे गांव से अविलंब हटाने की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान गिरवर, लीला देवी समेत अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed