{"_id":"5c461645bdec2273970e3c4c","slug":"11548097093-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
चांदपुर। चांदपुर रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
गांव अकौंधा निवासी पतराम सिंह का करीब 20 वर्षीय पुत्र निपेंद्र ठाकुरद्वारा में कोचिंग कर रहा था। निपेंद्र दिव्यांग था। रविवार रात धनौरा मार्ग स्थित गांव हरपुर के पास रेलवे लाइन पर उसका ट्रेन से कटा शव मिला। सूचना मिलने पर परिजन व गांववासी घटना स्थल पर पहुंचे। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह परिजन व गांववासी थाने पर एकत्र हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। मृतक के पिता पतराम सिंह ने बताया कि निपेंद्र ठाकुरद्वारा में कोचिंग कर रहा था। रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे निपेंद्र से फोन पर बात हुई थी। वह सब ठीक बता रहा था। रात में करीब साढ़े बारह बजे फोन पर सूचना मिली की उनके पुत्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के रिश्ते के भाई रवि ने दो युवकों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।