{"_id":"5a492d144f1c1bce6d8b7252","slug":"11514745108-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से जेवर का बैग साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से जेवर का बैग साफ
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये और जेवर से भरा बैग उड़ाया
कोतवालीदेहात। नजीबाबाद निवासी अश्वनी वर्मा की गांव अकबराबाद में सराफा की दुकान है। अश्वनी वर्मा कभी कभी नगदी और जेवर घर ले जाते हैं और सुबह को दुकान पर लाते हैं। रविवार सुबह भी वे बाइक से दुकान पर रुपये, सोने चांदी के जेवर से भरा बैग लेकर पहुंचे थे। बैग में 60 हजार की नगदी और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर थे। अश्वनी वर्मा ने दुकान खोलकर पहले झाडू लगाई और फिर भगवान की मूर्ति के आगे पूजा करने लगे। बैग काउंटर के अंदर की ओर ही रखा हुआ था। अश्वनी पूजा संपन्न करके हटे तो पता चला कि बैग गायब था। उन्होंने तुरंत ही शोर मचा दिया। आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बैग की तलाश में उधर उधर खोज भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अश्वनी वर्मा की दुकान व आसपास में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण बैग चोरी होने के मामले में पता नहीं चल पाया।