{"_id":"5a468fbd4f1c1b95188bca8a","slug":"11514573757-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली जेवर देकर 24 लाख की ठगी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली जेवर देकर 24 लाख की ठगी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर। कोटद्वार निवासी एक व्यापारी ने पुलिस से गांव अनवरपुर चतर उर्फ रंगड़पुरा सहित 15 लोगों के खिलाफ नकली जेवरात देकर 24 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। है। पुलिस में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला पटेल मार्ग कोटद्वार निवासी रतन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम रगड़पुरा, भोजपुर, फतेहउल्लापुर, मुस्सेपुर, किथौड़ा आदि के 15 लोगों ने उसे जेवर बेचने का झांसा देकर 14 दिसंबर को ग्राम रंगडपुरा बुलाया तथा 920 ग्राम सोने के आभूषण देकर 24 लाख रुपये ले लिए। कोटद्वार जाकर उसने जेवरों की जांच कराई तो सभी नकली निकले। 26 दिसंबर को रतन कुमार ने ग्राम रंगडपुरा आकर उक्त लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने उल्टे उसे डराया धमकाया। उन लोगों से बचकर वह थाने आया तथा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर ग्राम रगड़पुरा के नामजद आरोपी तसलीम का कहना है कि तहरीर में उसे व उसके पुत्र कलीम सहित कई लोगों को गांव के कुछ शातिर लोगों ने साजिश के तहत उन्हें झूठा फंसवाया है। तसलीम व उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे पांच दिन तक अवैध रूप से हिरासत में रखकर उसका उत्पीड़न किया। परिजनों के एसपी से गुहार लगाने पर उसे थाने से छोड़ा गया। पुलिस अभी भी उसे व उसके परिजनों को परेशान कर रही है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।