फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रक खरीदवाने के बहाने राजस्थान बुलाकर लूटा

ट्रक खरीदवाने के बहाने राजस्थान बुलाकर लूटा

Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रक खरीदवाने के बहाने राजस्थान बुलाकर लूटा
हीमपुरदीपा। सब्दलपुर गांव के तीन लोगों को ट्रक खरीदने के नाम पर राजस्थान के भरतपुर बुलाकर चार बदमाशों ने बंधक बनाकर उनसे चार लाख 15 हजार रुपये नगद व समान समेत साढ़े चार लाख लूट लिया। पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी मुकीम को राजस्थान के भरतपुर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि भरतपुर में एक ट्रक बिक रहा है, खरीदना है तो पैसे लेकर आ जाओ। मुकीम अपने दो साथी शहजाद निवासी सैदाबाद व सलीम निवासी सब्दलपुर को साथ लेकर उनके बताए पते पर 21 नवंबर को पहुंच गया। वहां चार बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और रायफल से आतंकित कर चार लाख 15 हजार रुपये, पांच मोबाइल आदि सामान लूट लिया। मुकीम ने आरोपियों आसु निवासी जुरहरा भरतपुर, अससी कबाड़ी निवासी मेवात हरियाणा, मुनासिब व हसन के खिलाफ भरतपुर के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed