फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जंगल में चारा लेने गई महिला की धारदार हथियार से प्रहार की हत्या, परिवार में कोहराम

जंगल में चारा लेने गई महिला की धारदार हथियार से प्रहार की हत्या, परिवार में कोहराम

Thu, 08 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जंगल में चारा लेने गई महिला की धारदार हथियार से प्रहार की हत्या, परिवार में कोहराम
चारा लेने गई बुजुर्ग की
विज्ञापन

धारदार हथियार से हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
शेरकोट (बिजनौर)। थाने के गांव उमरपुर आशा में मंगलवार दुपहर बाद जंगल से चारा लेने गई 65 वर्षीय महिला की बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने तलाशा तो महिला का शव बुधवार को एक व्यक्ति के ईख के खेत में रक्तरंजित अवस्था में मिला। बुजुर्ग महिला के पुत्र ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
ग्राम उमरपुर आशा निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामकुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 65 वर्षीय मां सुमित्रा देवी मंगलवार सायं 4 बजे जंगल से चारा लेने गई थीं। वे देर रात तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। रात में तलाश पर उनका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को दिन निकलने के बाद परिजनों ने फिर ग्रामवासियों के साथ जंगल के आसपास सुमित्रा की तलाश शुरू की। सुमित्रा का शव ग्राम के ही वीरेंद्र के गन्ने के खेत में रक्तरंजित पड़ा मिला। उनके पेट में धारदार हथियार के प्रहार किए गए थे। उनकी आंते भी बाहर निकली हुई थीं। चेहरे पर भी चोट के जख्म थे। शव अर्धनग्न अवस्था में था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ वीके सिंह ने मौका मुआयना कर शव पीएम के लिए भिजवाया। सुमित्रा के परिजनों के मुताबिक, उनकी गांव में किसी से रंजिश नहीं है। सुमित्रा के पति रामकुमार भूटान में नौकरी करते हैं। सुमित्रा के तीन पुत्र हैं, जिनमें बाहर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची शराब के धंधेबाजों पर शक
ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में कच्ची शराब का अवैध कारोबार चरम पर है। पुलिस और आबकारी विभाग से कई बार कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने और इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई, पर पुलिस ने आज तक कुछ नहीं किया। लोगों ने आशंका जताई कि सुमित्रा नशेड़ियों के फंदे में फंस गई हों और उन्होंने उनकी जान लेे ली हो।

फोटो छह
- खेत में पड़ा मिला शव, पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed