फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शादी करने के बाद भी प्रेमी युगल को दो दिन थाने में बैठाया

शादी करने के बाद भी प्रेमी युगल को दो दिन थाने में बैठाया

Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
शादी करने के बाद भी प्रेमी युगल को दो दिन थाने में बैठाया
शादी के बाद दो दिन थाने में बैठाया
विज्ञापन

किरतपुर। प्रेम विवाह करने वाले युगल के ग्रामीण दुश्मन बन गए हैं। वहीं, नेता भी नवविवाहित जोड़े को अलग करने में लग गये। आरोप है कि पुलिस ने शादी होने के बाद भी दोनों पति-पत्नी को दो दिन तक थाने में बैठाए रखा। हालांकि साथ रहने की जिद के चलते पति ने युवक का चालान किया। वहीं, युवती को नारी निकेतन भेज दिया। आरोप है कि लड़की के भाइयों ने युवक के परिजनों के साथ मारपीट कर दी।

ग्राम खेड़ी के अमर सिंह राजपूत की पुत्री पिंकी का चार साल से गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों को इसका पता काफी समय से था। पिंकी के परिजन उसकी शादी के पक्ष में नहीं थे। मोहित कुमार किरतपुर में एमबीए करने के साथ ही हरिद्वार में प्राईवेट जॉब भी कर रहा है। 21 सितंबर को प्रेमी युगल ने हरिद्वार में आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली और 22 सितंबर को अपनी रिश्तेदारी में गांव लायकपुरी आ गए। दोनों पक्षों के रिश्तेदार होने के कारण उन्हें लायकपुरी बुलाया गया। कन्या पक्ष ने शादी को मानने से इंकार कर दिया। हालांकि पिंकी अपने प्रेमी मोहित के ही साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस बीच वहां कुछ नेता भी पहुंच गये। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को थाने में ले आई। आरोप है कि दोनों को पुलिस ने दो दिन तक थाने में ही बैठाए रखा। इस बीच लड़की के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई। आरोप है कि जब मामला दर्ज किया गया तब पिंकी थाने में ही मौजूद थी। उधर, पुलिस ने 24 सितंबर को मोहित का धारा 151 में चालान कर दिया। और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने पिंकी को 26 सितंबर को बरामद दिखाकर एसडीएम के समक्ष पेश किया। हालांकि अवकाश होने के कारण पिंकी को बृहस्पतिवार को दोबारा एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के आदेश पर पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेज दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह लड़की भाइयों ने युवक के मां निर्मला और पिता सुनील के साथ मारपीट कर दी। इस बीच पड़ोसी भी वहां इकट्ठा हो गये। युवक के माता-पिता ने थाने में मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। युवती को एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया है। एसडीएम के आदेश पर युवती को नारी निकेतन मुरादाबाद भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed