फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जमीन के फर्जी कागज तैयार कराकर एचडीएफसी बैंक से आठ लाख का ऋण लिया, मुकदमा दर्ज

जमीन के फर्जी कागज तैयार कराकर एचडीएफसी बैंक से आठ लाख का ऋण लिया, मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जमीन के फर्जी कागज तैयार कराकर एचडीएफसी बैंक से आठ लाख का ऋण लिया, मुकदमा दर्ज
फर्जी कागजों पर बैंक से लिया ऋण
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मोहम्मदपुर राजौनी निवासी ओमप्रकाश ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी खेती की जमीन के फर्जी कागज तैयार कर गांव हरकिशनपुर निवासी राजकुमार ने एचडीएफसी बैंक से आठ लाख 40 हजार का ऋण ले लिया। ऋण धामपुर एचडीएफसी बैंक शाखा से लिया गया है। जब उस पर बैंक का ऋण जमा करने का नोटिस पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। इस संबंध में बैंक से जानकारी ली तो वह भी आनाकानी करने लगे। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed