फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बंद होने पर हंगामा

माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बंद होने पर हंगामा

Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
माइक्रो फाइनेंस  कंपनी के बंद होने पर  हंगामा
हल्दौर (बिजनौर)। एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी, क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को मोटा लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग कर फरार हो गई। पीड़ितों ने कंपनी के बंद आफिस पर पहुंचकर हंगामा किया। थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

दिल्ली की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कई एजेंट ने क्षेत्र के बिसाठ, बल्दिया, बल्दाना, कुतुबपुर गाबड़ी, आलमपुर एडवा, खंडसाल, पैजनियां आदि कई गांवों में जाकर बेरोजगार महिलाओं व पुरुषों को रोजगार कराने के लिए मोटा लोन दिलाने का वादा किया। कंपनी ने अपना आफिस नूरपुर में नहटौर मार्ग पर एक किराए के भवन में खोल रखा था। कंपनी के एजेंट गांव-गांव जाकर मुनादी कराकर गांव के किसी नुक्कड़ व सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामवासियों को कंपनी की लाभान्वित योजनाओं के बारे में अवगत कराते थे। ग्रामवासियों के अनुसार एजेंट ने प्रत्येक महिला व पुरुष से मोटा लोन दिलाने के नाम पर 1005 रुपये की नकदी ली। एजेंट ने लोन लेने वाले लोगों को कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय का पता व मोबाइल नंबर दिए। उन्होंने लोगों को महज आठ दिन के भीतर लोन दिलाने का वादा किया था। समय अवधि पूरी होने पर लोन लेने वाले लोगों ने एजेंट को फोन किया तो उनके फोन बंद आए। इसके बाद गांव पैजनियां निवासी चंचल शर्मा, संतोष देवी, नीलम, सरोज, हेमलता, नफीसा, राबिया, भावना देवी, राजो देवी आदि समेत उक्त गांव के कुछ लोग शनिवार की शाम कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय नूरपुर पहुंचे। उन्हें कंपनी का कार्यालय बंद मिला। आक्रोशित महिला व पुरुषों ने कार्यालय के बाहर हंगामा किया। इसके बाद पीड़ित लोग नूरपुर थाना पहुंचे। कंपनी के ब्रांच प्रबंधक अजय कुमार के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed