फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विधायक पर पत्थर फेंकने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विधायक पर पत्थर फेंकने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
विधायक पर पत्थर फेंकने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विधायक पर पत्थर फेंकने के मामले में रिपोर्ट
विज्ञापन

नहटौर। दिल्ली के चांदनी चौक की आप विधायक अलका लांबा को पत्थर मारने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात आप विधायक अलका लांबा नहटौर के कपड़ा बाजार में चेयरमैन प्रत्याशी मोहम्मद राशिद के पक्ष में एक जनसभा कर रही थीं। संबोधन के बाद मंच से उतरते समय किसी व्यक्ति ने विधायक को पत्थर मारकर घायल कर दिया। विधायक के घायल होने पर उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर आप कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। प्रत्याशी राशिद ने नहटौर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed