{"_id":"5cd7192bbdec22070460abae","slug":"101557600555-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बैंक में नकब लगाया, फाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों ने बैंक में नकब लगाया, फाइल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने बैंक में नकब लगाया, फाइल चोरी
बिजनौर। चोरों ने नजीबाबाद मार्ग स्थित आंध्रा बैंक की शाखा में नकब लगाकर एक फाइल चोरी कर ली जबकि नगदी और अन्य सामान सही सलामत मिला है। एसपी संजीव त्यागी ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस इस घटना में बैंक के किसी व्यक्ति का हाथ होना मान रही है।
नजीबाबाद मार्ग पर आंध्रा बैंक की शाखा है। बैंक की दक्षिण ओर की दीवार में शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने नकब लगा देखा। इसकी सूचना बैंक प्रबंधक जटा शंकर झा को दी। बैंक प्रबंधक व पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी संजीव त्यागी, सीओ सिटी अरुण कुमार के साथ बैंक पहुंचे और निरीक्षण किया। बैंक में कैश व अन्य सामान सही सलामत मिला। बैंक से शिकायतों से संबंधित एक फाइल गायब मिली। चोर केवल फाइल ही चोरी करके ले गए। शहर कोतवाल रामसेवक के मुताबिक फाइल बैंक से जुड़े किसी व्यक्ति ने चोरी की है। बैंक की ओर से अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। बैंक से कोई पैसा नही गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।