फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मेडिकल स्टोर में मिला प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा

मेडिकल स्टोर में मिला प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा

Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में मिला प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा
मेडिकल स्टोर में मिला प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा
विज्ञापन

नजीबाबाद। मंडल की टीम ने नजीबाबाद में एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद किया है। इसमें 11680 टेबलेट, 28 कोडीन की बोतलें तथा 96 एविल के इंजेक्शन शामिल है। इस मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी और उसकी पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित मंडल की टीम में शामिल चार जनपदों के औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक मुरादाबाद, राजेश कुमार अमरोहा, अनुरोध कुमार रामपुर और बिजनौर के औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा की टीम ने एसआई महेश कुमार के साथ कोटद्वार मार्ग स्थिति हसन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मंडल से आई औषधि निरीक्षक की टीम ने मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशे के कैप्सूल बरामद किए। औषधि निरीक्षक मुरादाबाद ने बताया कि मेडिकल स्टोर का वर्ष 2014 से नवीनीकरण नहीं हुआ था। नवीनीकरण के लिए ऑन लाइन आवेदन भी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर का संचालन जाब्तागंज निवासी हसन कर रहा था जबकि लाइसेंस उसकी पत्नी फिरदौस खान के नाम से है। औषधि निरीक्षकबताया कि इस मामले मेें उनकी ओर से नजीबाबाद थाने में मेडिकल स्टोर स्वामी जुबैर उल हसन और उसकी पत्नी फिरदौस खानम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 21, 22, 25 और 26 में मामला दर्ज कराया गया है। टीम ने मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाओं में 11680 टेबलेट, 28 कोडीन की बोतलें तथा 96 एविल के इंजेक्शन बरामद किए। दोनों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed