फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बंधुआ मजदूर बनाए असम के परिवार को मुक्त कराया

बंधुआ मजदूर बनाए असम के परिवार को मुक्त कराया

Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बंधुआ मजदूर बनाए असम के परिवार को मुक्त कराया
बंधुआ मजदूर बनाए गए असम के परिवार को मुक्त कराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। गांव झंडापुर के पास बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए असम के परिवार को जिला प्रशासन ने छुड़ा लिया। परिवार से कूड़ा बीनने का काम कराया जा रहा था। परिवार के सभी सात सदस्य मेरठ चले गए हैं। इस मामले में बिजनौर के एक व्यक्ति और असम के एक ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

असम के जिला बोगोई के रहने वाले आइनल हक ने डीएम कार्यालय में दिए पत्र में आरोप लगाया था कि असम के रहने वाले शहादत अली और बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी के रहने वाले रईस अहमद ने उसके परिवार को गांव झंडापुर के पास बंधक बना रखा है। डीएम अटल कुमार राय के आदेश पर एसडीएम बृजेश सिंह, सीओ सिटी महेश कुमार, श्रम विभाग के निरीक्षक पीएन बिजल्वाण ने इस मामले की जांच की तो आरोप सही पाया। रईस अहमद आईनल हक की पत्नी और बच्चों से कूड़ा बीनवाता था। टीम ने आईनल हक की पत्नी सनियारा तथा छह बच्चों मोमना, सनीदुलान, बॉबीदुल, रोहुल आमीन, आईमोना व पप्पू को आजाद कराया। परिवार ने बताया कि वे जिले में करीब ढाई महीने से रह रहे हैं। उन्हें एक महीने से बंधक बनाकर रखा गया था। आईनल हक कुछ समय से उनके साथ नहीं रह रहा था। कूड़े से पॉलिथीन आदि बीनकर जो पैसा एकत्र करते थे वह रईस अहमद ले लेता था। सभी परिजन मेरठ में अपने एक रिश्तेदार के यहां चले गए हैं। निरीक्षक पीएन बिजल्वाण ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed