फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   10 crude bombs were found in the house

घर में मिले 10 देसी बम 

Mon, 16 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
10 crude bombs were found in the house
स्वाहेड़ी में शराब माफिया के घर से बरामद देसी बम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने गांव स्वाहेड़ी में छापा मारकर शराब माफिया सुबोध उर्फ पिल्लू को 10 देसी बम, 230 लीटर शराब और एक तमंचे के साथ पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी के इरादे से ही घर में देसी बम छिपाकर रखे गए थे और बड़ी मात्रा में अवैध शराब जुटाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक सोमवार सुबह पुलिस की टीम गांव स्वाहेड़ी पहुंची। यहां शराब माफिया सुबोध उर्फ पिल्लू के घर छापा मारा। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो तब दंग रह गई जब घर में दस देसी बम भी पाए गए। पुलिस ने देसी बम के साथ ही 30 लीटर कच्ची शराब के साथ पिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पिल्लू का बेटा अभिजीत चकमा देकर भाग गया। देर शाम पुलिस ने उसे भी 200 लीटर कच्ची शराब और एक तमंचे के साथ पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक दोनों पिता-पुत्र शराब का अवैध कारोबार करते हैं। पुलिस का मानना है कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की मंशा से देसी बम रखे गए।  पिल्लू इससे पहले कई बार दबिश देने गई पुलिस पर भी हमला बोल चुका है। बाप-बेटे चुनाव के लिए अवैध शराब जुटाने में लगे थे। गैर राज्यों से भी चुनाव के लिए शराब मंगाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस काफी दिनों से पिल्लू और उसके बेटे की तलाश में   जुटी थी। पर दोनों पुलिस के        हाथ नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed